• Tue. May 5th, 2026

मथुरा के फरह में 13 मई को आएंगे उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य

ByVijay Singhal

May 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 13 मई को दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊग्राम परखम आएंगे। वह यहां दीनदयाल कामधेनु गोशाला समिति के तत्वावधान में संचालित विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण करेंगे। रविवार को परखम स्थित अशोक सिंघल सभागार में आयोजित बैठक में समिति के मंत्री हरिशंकर शर्मा ने बताया कि 13 मई को हवन, गृह प्रवेश एवं भूमि पूजन कार्यक्रम प्रातः 10ः30 से केंद्र पर होगा। लोकार्पण कार्यक्रम दोपहर 1 एक बजे से नवधा सभागार में रखा गया है। इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और कथा मर्मज्ञ विजय कौशल महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा। उपमुख्यमंत्री छात्राओं के हॉस्टल, पशु चिकित्सालय, स्टूडियो व हर्बल गार्डन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कन्वेशन सेंटर और स्टाफ क्वार्टर के भूमि पूजन और बुनकर केंद्र में स्थापित नवीन मशीन के पूजन का कार्यक्रम भी होगा। व्यवस्थाओं में गोविंद, देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्रजेश, नरेंद्र पाठक, उमेश शर्मा, जगदीश रहेंगे। बैठक में संयोजक अजीत महापात्र, डॉ अनुराग शर्मा, डॉॅॅ. केएमएल पाठक, मनोज एवं चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.