• Tue. May 5th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग के अंडरपास का विरोध

ByVijay Singhal

May 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुरी कॉलोनी में परिक्रमा मार्ग के लिए बनाए जा रहे अंडरपास का सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का कहना है कि अंडरपास के निर्माण से उनके घरों के रास्ते अवरुद्ध हो जाएंगे। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिक्रमा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रेलवे, नगर निगम और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त प्रयास से अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि अंडरपास के पुराने डिजाइन में बदलाव कर इसे लगभग 10 मीटर तक बढ़ा दिया गया है। इसके चलते कॉलोनी के दो प्रमुख रास्ते बंद हो जाएंगे।
कॉलोनीवासियों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए उसे रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे पार्षद नीरज वशिष्ठ और रेलवे के अधिशासी अभियंता ने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। दो वर्ष पूर्व सांसद हेमा मालिनी ने रेलवे से इस अंडरपास के निर्माण की स्वीकृति मांगी थी। स्थानीय निवासी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पहले श्रद्धालु फायर ब्रिगेड मार्ग से होकर रेलवे ट्रैक पार कर परिक्रमा करते थे, लेकिन ट्रेनों की संख्या बढ़ने के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अंडरपास बनाया जा रहा है। फिलहाल, स्थानीय लोग और अधिकारी बातचीत के जरिए समाधान निकालने में जुटे हैं। इस दौरान संजय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राहुल सिसोदिया, विनय बंसल, विजय बंसल, अशोक गुप्ता, गुलाब अग्रवाल एवं रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.