• Tue. May 5th, 2026

व्रन्दावन के सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों को मिलेगा शीतल जल

ByVijay Singhal

May 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए पहल की गई है। सोमवार को माँ ध्यान मूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के तत्वाधान में महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानमूर्ति महाराज के सानिध्य में अस्पताल परिसर में 400 लीटर क्षमता वाले आरओ और शीतल जल (वाटर कूलर) मशीन का लोकार्पण किया गया। मां ध्यानमूर्ति महाराज ने बताया कि अस्पताल में गरीब और असहाय मरीज इलाज के लिए आते हैं। गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की किल्लत बड़ी समस्या थी। मां ध्यान मूर्ति सत्संग सेवा संस्थान ने 400 लीटर क्षमता का यह प्लांट लगाकर पुण्य का कार्य किया है। इस दौरान महंत मोहिनीबिहारी शरण, नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, सीएमस डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. नंदिता, डॉ. शशिरंजन, आचार्य बद्रीश, डॉ. हरिओम शर्मा, पं. राजकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.