हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव इस बार नगर निगम के लिए बड़ी राहत लेकर आया। पिछले सिर्फ आठ दिनों में ही नगर निगम को 50 लाख रुपये टैक्स के रूप में मिल गए हैं। यह राशि उन लोगों ने जमा कराई है, जो तमाम प्रयासों के बावजूद भुगतान को तैयार नहीं थे। निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर निगम कार्यालय में गृहकर और जलकर की एनओसी लेने के लिए लोगों की कतारें लगने लगी थी। यह सिलसिला नामांकन के अंतिम दिन तक जारी रहा। आठ दिन तक चली इस प्रक्रिया में नगर निगम को करीब 50 लाख रुपये का बकाया प्राप्त हुआ है। महापौर और पार्षद पद के 600 से ज्यादा दावेदारों ने एनओसी नगर निगम से हासिल की है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि बकाया भुगतान को करने वालों में भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हैंं। इनमें डॉ. डीपी गोयल ने 12 लाख , जयंती प्रसाद अग्रवाल ने 5 लाख, यामिनी रमण आचार्य ने 2.8 लाख रुपये जमा किए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
