• Mon. May 18th, 2026

मथुरा के यमुनापार रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला

ByVijay Singhal

Feb 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित ईंट मंडी रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला। वह तीन दिन पूर्व घर से गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक छोटे लाल ने बताया कि मंगलवार को ईंट मंडी रेलवे लाइन पुल संख्या 345/1314 के पास रेलवे ट्रैक पर युवक के शव होने की सूचना मिली। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त प्रीति विहार कालोनी निवासी अंशु (25) के रूप में हुई। शिनाख्त अंशु के भाई राहुल ने की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चाचा राधेश्याम ने बताया कि युवक नशे का आदी था। नशा करके इधर-उधर घूमता रहता था। ज्यादा नशा करने के कारण ट्रेन दिखाई नहीं दी होगी और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.