• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में यमुना पुल पर मिला युवक का शव, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

Byvijay.singhal1233

Jun 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में स्थित यमुना के पुराने पुल पर मंगलवार सुबह युवक का शव मिला। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इधर, शव मिलने से इलाके मे सनसनी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। हत्या से लेकर विषाक्त खाकर आत्महत्या करने तक के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर जमुनापार संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुल के ऊपर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके पास कोई दस्तावेज व मोबाइल नहीं मिला है। आसपास के थानों को उसका फोटो जारी करा दिया है। शिनाख्त के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.