• Fri. Nov 27th, 2026

राधापुरम एस्टेट नाले में मिला वृद्ध का शव

Byvijay.singhal1233

May 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित राधापुरम एस्टेट में कूड़ा बीनने वाले वृद्ध का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस और परिजन पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव सौंप दिया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि राधापुरम एस्टेट स्थित नाले में एक वृद्ध के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध को नाले से बाहर निकाला। शिनाख्त हाईवे थाना क्षेत्र के बाजना गोल कुआं निवासी दीवान सिंह (68) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने बताया कि वह प्लास्टिक की बोतल एकत्रित करते थे। बोतल लेने के लिए नाले में उतरे होंगे। इसी दौरान दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.