हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 24 अगस्त। राज्यमंत्री ऊर्जा एव वैकल्पिक ऊर्जा विभाग डॉ0 सोमेंद्र तोमर द्वारा आज दिनांक 24 अगस्त 2023 को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक प्रारंभ करते हुए सर्वप्रथम उन्होंने सभी को चंद्रयान – 3 के सफल लैंडिंग हेतु शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारे देश के लिए ये बहुत गर्व की बात है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह एक महत्वपूर्ण एवं गौरवशाली कार्य है जो भारत ने कर दिखाया। आज पूरे विश्व में भारत के इस चमत्कार की लोग सराहना व प्रशंसा कर रहे है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
बैठक में माननीय मंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभी को विद्युत की उपलब्धता हो तथा एहसी व्यवस्था करें कि कोई भी छूटा न रह जाए। उन्होंने कहा कि शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना सरकार की प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में विद्युत की समस्याओं का निराकरण समयबद्धता के साथ किया जा रहा ह। रिवैंप योजना के अंतर्गत पुराने ट्रांसफॉर्मर बदले जा रहे है, नई केबलिंग का कार्य किया जा रहा है एवं जर्जर तारों को बदलने के कार्य को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उक्त कार्य को मार्च 2024 तक या फिर उससे पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विद्युत कार्यालयों में अनावश्यक रूप से प्राइवेट व्यक्तियों का आवागमन न हो, किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगो की समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा सभी अधिकारी अपने अपने सरकारी नंबरों का प्रयोग करे और मोबाइल पर आने वाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
