• Thu. Jun 4th, 2026

मथुरा में फ्लैट खरीदने के चक्कर में गंवाई 29 लाख की क्रिप्टो करेंसी

ByVijay Singhal

Jun 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फ्लैट बुकिंग कराने के एवज में क्रिप्टो करेंसी का उपयोग करने पर अमरोहा के व्यक्ति से 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमरोहा के जोया रोड स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी राज कुमार अरोरा ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 4 नवंबर 2025 को गोवर्धन रोड स्थित अपार्टमेंट में फ्लैट बुक कराने के लिए ग्रुप के एक जिम्मेदार व्यक्ति से संपर्क किया। उन्होंने 21 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर फ्लैट बुक करा दिया। व्यक्ति के कहने पर कुछ समय बाद उन्होंने इस व्यक्ति के परिचित ईशान के खाते में 10 नवंबर 2025 को 30 हजार क्रिप्टो करेंसी (भारतीय मुद्रा में करीब 29 लाख) ट्रांसफर किए गए। दावा किया गया कि ईशान की ट्रेडिंग फर्म डिजिटल करेंसी को भारतीय रुपयों में बदलकर ट्रांसफर करेगी, लेकिन बाद में कह दिया कि रकम ट्रांसफर होने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह निकाल ली। पीड़ित ने नोएडा स्थित साइबर कंपनी लोरेस एल्गो टेक और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट से जांच कराई तो रिपोर्ट में साफ हुआ कि रकम ईशान के खाते में ही ट्रांसफर हुई और 10 मिनट बाद किसी ने निकाल ली। परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई है। एसपी क्राइम श्वेता यादव का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.