• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में 6.02 करोड़ से बनेगी परिवहन निगम की कार्यशाला

Byvijay.singhal1233

Jun 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन निगम की जर्जर हो चुकी कार्यशाला (वर्कशॉप) का अब पूरी तरह से कायाकल्प होने जा रहा है। परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से 6.02 करोड़ की लागत से एक आधुनिक और सर्वसुविधाजनक कार्यशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसमें निगम के स्टाफ के लिए कई सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। बारिश के दौरान में कार्यशाला में अक्सर जलभराव और उसके बाद कीचड़ के कारण रोडवेज कर्मियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नई कार्यशाला के निर्माण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नया भवन मौजूदा जमीनी सतह से करीब चार फुट ऊपर (ऊंचाई पर) बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान भी कार्यशाला में पानी न भरे। साथ ही बसों की मरम्मत का काम बिना किसी बाधा के 24 घंटे जारी रहे। नई कार्यशाला को पूरी तरह से आधुनिक और कर्मचारी अनुकूल बनाया जाएगा। कार्यशाला परिसर में ही कर्मचारियों के लिए एक साफ-सुथरी और आधुनिक कैंटीन बनाई जाएगी, जहां उन्हें उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन और नाश्ता मिलेगा। परिवहन निगम में बढ़ रही महिला कर्मचारियों (कंडक्टर, क्लर्क व अन्य स्टाफ) की संख्या को देखते हुए उनके लिए पूरी तरह से सुरक्षित और सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.