• Thu. Jun 4th, 2026

अहिल्यागंज खादर में बनी अवैध कालोनी पर चला बुल्डोजर

ByVijay Singhal

Jun 4, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने यमुना खादर में बन रही अवैध कालोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम की इस कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह के आदेश के बाद सहायक अभियंता पंकज शुक्ला और अवर अभियंता सुनील राजौरिया बुधवार की शाम मथुरा वृंदावन रोड पर अहिल्यागंज खादर में पहुंचे। यहां श्याम सुन्दर, सन्तोष, वेदप्रकाश, राजकुमार, श्याम अग्रवाल आदि द्वारा मौजा आहिल्यागंज खादर 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति कराये बनाई जा रही अवैघ कालोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने कालोनी की सड़क, दीवार, गेट और कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप है। सहायक अभियंता ने बताया कि कालोनाइजर को उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत वाद योजित किया गया। नियत तिथि को सुनवाई में निर्माणकर्ता उपस्थित नहीं हुए। जिसके उपरान्त नियमानुसार सम्यक विचारोपरान्त ध्वस्तीकरण आदेश पारित किये गये। पारित आदेश के अनुपालन में बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.