• Fri. Nov 27th, 2026

फोन-पे एप डाउनलोड कर खाते से पार किए 90 हजार रुपये

Byvijay.singhal1233

Dec 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके के जनरल गंज के एक युवक से उसके परिचितों ने 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाना पुलिस को नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित विमल किशोर मित्तल ने बताया कि वह जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। 17 नवंबर को दो परिचित, जो कि आपस में पिता-पुत्र हैं। दोनों दुकान पर आए और मोबाइल मांग लिया। बेटे ने मोबाइल में फोन-पे एप डाउनलोड किया और एक के बाद एक पांच ट्रांजेक्शन करते हुए 90 हजार रुपये के करीब बैंक खाते से पार कर दिए। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.