• Thu. Nov 26th, 2026

फरह के गांव गड़ाया में लग्न समारोह में जाने पर विवाद, फंदे पर लटकी महिला

Byvijay.singhal1233

Feb 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव गड़ाया में शुक्रवार शाम दंपती में लग्न समारोह में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी आधी रात को फंदे पर लटक गई। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालों ने सास, पति और चचिया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जागृति (24) पुत्री डालचंद निवासी दामोदरपुरा, सदर बाजार की तीन साल पहले सोनू निवासी गड़ाया, फरह के साथ शादी हुई थी। पुलिस छानबीन में सामने आया कि शुक्रवार शाम गांव में ही एक घर में लग्न समारोह था। सोनू व उसके परिवार वाले उसमें जाने को तैयार हुए। जागृति ने सोनू को जाने से मना कर दिया। कहा, समारोह में जाकर नशेबाजी करेगा और फिर घर में कलह करेगा। सोनू ने विरोध किया तो जागृति अपने मायके जाने की जिद करने लगी। दोनों के बीच इसे लेकर कलह हो गई। सोनू ने पत्नी की पिटाई लगा दी। सिर में एक डंडा भी मार दिया, जिससे उसके खून निकल आया।

इसके बाद जागृति कमरे में चली गई। इधर, चुपके से सोनू शादी में चला गया। जागृति के पास परिवार की एक किशोरी सो रही थी। उसने रात में किशोरी को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह फांसी के फंदे पर लटक गई। सुबह जगार होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। इधर, मायके वाले भी आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम को परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, मृतक के पिता डालचंद व अन्य मायके वालों ने आरोप लगाया कि सोनू शराब का सेवन करता था। इसके कारण बेटी से आए दिन कलह करता रहता था। साथ ही अतिरिक्त दहेज की भी मांग करता था। सोनू का चाचा और उसकी मां इसमें सहभागी थी। वह भी बेटी का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि बेटी की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर आत्महत्या दर्शाने के लिए लटकाया गया है। कमलेश सिंह, इंस्पेक्टर फरह ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास और चचिया ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.