• Tue. Nov 3rd, 2026

राम की बरात में ‘महाभारत’, पथराव कर पात्रों को खींचने की कोशिश, दो जेल

Byvijay.singhal1233

Oct 18, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव पब्बीपुर में रविवार रात निकाली जा रही राम बरात को कुछ लोगों ने अपने मुहल्ले से निकलने का विरोध किया। इसमें विवाद बढ़ने पर कहासुनी के बाद महाभारत शुरू हो गई। आरोपितों ने पात्रों को खींचने का प्रयास कर पथराव कर दिया। राम बरात में शामिल आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लेने के बाद सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया। पब्बीपुर में रामलीला का मंचन हो रहा है। रविवार रात गांव में राम बरात निकाली जा रही थी। जब राम बरात कोली व जाटव मुहल्ले में श्याम के घर के समीप पहुंची, तो वहां शराब के नशे में खड़े कुछ लोगों ने बरात का विरोध किया। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोपितों ने बरात के पात्रों को खींचने का प्रयास किया। ऐसा करने से मना करने पर पथराव कर दिया, जिससे बरात में भगदड़ मच गई। चपेट में आने से बरात में शामिल कुलदीप, बिल्लू, जयजय, अजय, कालू व योगेश समेत कई ग्रामीण घायल हो गए। मारपीट व पथराव सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसे देख वहां हंगामा व पथराव कर रहे आरोपित इधर-उधर खिसक गए। पुलिस ने पथराव व हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में ले लिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकिशन दीक्षित ने राम बरात का विरोध व पथराव करने में गांव के पप्पू, हाकिम, दिलीप, मोहन, संजू, मुकेश, दिनेश व भोला के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.