• Thu. Nov 26th, 2026

55 करोड़ की लागत से बरसाना-नंदगांव में टीएफसी का निर्माण कार्य प्रारंभ

Byvijay.singhal1233

Mar 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में वृंदावन के पैटर्न पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अब बरसाना में टीएफसी और मल्टी लेबल पार्किंग तथा नंदगांव में टीएफसी निर्माण का काम शुरू करा दिया है। शुक्रवार को इसका भूमि पूजन कार्यदायी संस्था मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों ने किया। दोनों के निर्माण पर करीब 55 करोड़ की लागत आ रही है।
उतर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद वृंदावन के पैटर्न पर बरसाना, नंदगांव, जेंत, गोकुल और बलदेव में टीएफसी का निर्माण करने जा रहा है। इसी में शामिल बरसाना टीएफसी के लिए राधा बिहारी इंटर कालेज में भूमि पूजन किया गया है। दो फेस में बनने वाली इस टीएफसी के निर्माण पर प्रथम चरण में 36 करोड़ की लागत आ रही है। प्रथम फेस में 275 क्षमता की मल्टी लेवल कार पार्किंग, 100 की क्षमता वाली डोरमेंट्री, एक छोटा मीटिंग हॉल, एक भोजनालय, डबल बेड के 20 रूम भी प्रस्तावित हैं। यह करीब ढाई एकड़ में बन रहा है। द्वितीय फेस में कुछ दुकान और बस व ई रिक्शा के लिए पार्किंग और लिफ्ट लगाई जाएगी।
इसके अलावा शुक्रवार को नंदगांव में भी टीएफसी के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 19 करोड़ की लागत आ रही है। दोनों स्थान पर सहायक अभियन्ता भगवान सिंह बिष्ट सुमित कुमार अवर अभियंता सर्वेश गुप्ता मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.