• Mon. Jun 29th, 2026

भावी प्रत्याशियों का हंगामा देख कांग्रेस की टिकट विंडो बंद

ByVijay Singhal

Apr 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। यह कहावत कांग्रेसियों पर चरितार्थ होती है। कांग्रेस निगम की सत्ता से कोसों दूर है। विगत चुनाव में उसे 70 में से मात्र 9 पार्षद ही मिल सके थे। बावजूद भी पार्षद की टिकट वितरण में पारदर्शिता के दूर दूर तक दर्शन नहीं है। जिसके चलते रविवार को कृष्णानगर क्षेत्र के एक मैरिज होम में भावी प्रत्याशियों ने टिकट वितरण करने वालों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। मामला यहां तक आ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। जिसे देखकर टिकट वितरण कर रहे कांग्रेस के दिग्गज पदाधिकारियों को भागना पड़ा। गुस्से में लाल पीले कांग्रेसी काफी देर तक वहां पर जमे रहे। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर और पीसीसी सदस्य महेश पाठक ने बताया कि इससे कांग्रेस के प्रभाव के बारे में पता चलता है कि लोग पार्टी के प्रति कितना आकर्षित हैं। प्रत्याशियों की सूची लखनऊ से ही तैयार होकर आई थी। टिकट 70 लोगों को मिली जबकि लेने वाले 240 और उनके समर्थक आ गए। इससे व्यवस्था डगमगा गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.