• Mon. Jun 29th, 2026

व्रन्दावन पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में इंदौर निवासी समीक्षा, कवा, शालिनी और मंजू माहेश्वरी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट करके ई-रिक्सा चालक के गोली मारने बाले बदमासो को व्रन्दावन पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वृंदावन में बीते बुधवार रात परिक्रमा मार्ग से निधिवन के बीच ई-रिक्शा में सवार चार महिला श्रद्धालुओं से हुई लूटपाट एवं गोलीकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने कब्जे से हथियार व बाइक भी बरामद की है। बता दें कि इंदौर निवासी समीक्षा, कवा, शालिनी और मंजू माहेश्वरी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। घटना का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक राघवेंद्र को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के खुलासे के लिए वृंदावन पुलिस के अलावा एसओजी लगी थी। रविवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश वृंदावन के कुंभ मेला स्थल के समीप छुपे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रिंकू निवासी गौरई थाना इगलास और योगेश निवासी बलदेव हाल निवासीगण लक्ष्मीनगर गांव ढेरुआ के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से लूट के 40 हजार रुपये और महिला का लूटा मोबाइल व पर्स के साथ दो तमंचे और चोरी की बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वृंदावन में लूट करने के बाद अगले दिन दोनों ने मांट में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.