• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे,भाजपा नेता ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

Byvijay.singhal1233

Dec 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को मथुरा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मथुरा आए ब्रज लाल खाबरी का पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। ब्रज लाल खाबरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। यहां प्रदेश अध्यक्ष का माला,पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी रविवार को मथुरा पहुंचे। मथुरा के औरंगाबाद इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद को कांग्रेस की सदस्यता देते हुए पार्टी में शामिल किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर बयान देते हुए कहा कि जिसने देश के बारे में सोचा वह भाजपा में कभी नहीं रह सकता। मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र स्थित दामोदर पुरा के होली पार्क में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी ने भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद और उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। सदस्यता समारोह में सबसे पहले कुंवर सिंह निषाद और उनकी पत्नी को कांग्रेस का पटका पहनाकर सदस्यता दिलवाई गई इसके बाद समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कुंवर सिंह निषाद ने उद्बोधन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह गोकुल बैराज कांड में 3 महीने तक जेल में रहे लेकिन भाजपा के किसी नेता ने उनकी मदद नहीं की। उद्बोधन के दौरान कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन भाजपा के लिए समर्पित किया था लेकिन प्रदेश नेतृत्व लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा था। अब वह कांग्रेस के साथ हैं और पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका निर्वाहन करेंगे। सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल होने आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी ने पत्रकारों से रुबरू होते हुए कहा कि जिसने देश के बारे में सोचा,लोकतंत्र के बारे में सोचा वह भारतीय जनता पार्टी में कभी नहीं रह सकता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान कुंवर सिंह निषाद के कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। मीडिया से मुखातिब हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा उन पर सेना का मनोबल गिराने की बात कह रही है इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश बिक रहा है और कांग्रेस बचाए भी न। अगर देश बिकने से रोकने की बात करे तो देश द्रोह है। चीन देश की जमीन पर कब्जा कर रहा है और देश के प्रेमी लोग इस बात को नहीं कहेंगे तो कौन कहेगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले को लेकर कांग्रेस का स्टंट क्या है इस पर ब्रज लाल खाबरी ने कहा कि भाजपा पर इसके अलावा क्या है। भाजपा गरीबी,बेरोजगारी,बीमारियों के बारे में सोचने की बजाय केवल मंदिर मस्जिद पर ही सोचती रहती है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.