• Fri. Nov 27th, 2026

वृंदावन आए श्रद्धालुओं की खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत

Byvijay.singhal1233

Jun 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। मंगलवार को पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने पर संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद सभी मरीजों को स्थिति स्थिर बनी हुई है। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से श्रद्धालुओं का एक समूह सोमवार की दोपहर वृंदावन धार्मिक यात्रा पर पहुंचा था। बस स्टैंड के समीप रमन वाटिका में ठहरे श्रद्धालुओं के लिए उनके साथ आए रसोइया ने खाना पकाया था। खाना खाने के बाद देर रात कई लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर सुबह 10 लोगों को सौ शैय्या अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार मोहन मांझी, सौकत पात्र, कृष्णापद हाली, लक्ष्मी धर, पुष्पा बीना, दुखी राम, लता बाला, सुरजीत, विजया और अंजालिका का उपचार किया जा रहा है। इलाज के बाद सभी मरीजों की स्थिति में सुधार हैं। सीएमएस विनीत यादव ने बताया कि सभी की हालत में सुधार हो रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.