हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सिटी बस में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में रियायत दी गई है। सिटी बसों का किराया 2 रुपये से 5 रुपये तक कम कर दिया गया है। किराया कम होने पर यात्री खुश हैं। शहर की सड़कों पर 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने समीक्षा बैठक के बाद सिटी बस का किराया कम करवा दिया है। किराए में 2 रुपये से 5 रुपये की कमी की गई है। किराए की नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब यात्री को सफर करने पर कम किराया देना होगा। किराया कम होने से स्कूल, कॉलेज के छात्र सबसे ज्यादा खुश हैं। मसानी रोड पर बस का इंतजार कर रहे स्कूली छात्र रोहित ने कहा कि महंगाई बहुत हो गई है। बस का किराया कम करने का फैसला अच्छा है। यात्री रवि ने भी किराए कम करने के फैसले को सही बताया है। 0 से 4 किमी-10 रुपये, 4 से 7 किमी तक -15 रुपये, 7 से 10 किमी तक-20 रुपये, 10 से 13 किमी तक-25 रुपये, 13 से 16 किमी तक- 30 रुपये, 16-20 किमी तक- 35 रुपये, 20 से 24 किमी तक -40 रुपये, 24 से 30 किमी तक- 45 रुपये, 30 से 36 किमी तक- 50 रुपये, 36 से 42 किमी तक -55 रुपये, 42 से 48 किमी तक- 60 रुपये, 48 से 54 किमी तक- 65 रुपये 54 किमी से लंबी दूरी का सफर तय करने पर यात्री को 70 रुपये किराया चुकाना होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
