हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हंगामा काटने के मामले में दो नामजद शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। इनके खिलाफ धमकी, अभद्रता, एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है। इधर, बीएसए के पत्र पर स्पष्टीकरण न देने पर तीन के खिलाफ फिर से कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। घटना 8 मई की है। बीएसए कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक ब्रजराज सिंह के साथ शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय पीरी मांट व सहायक अध्यापक आलोक उपाध्याय, उच्च प्राथमिक विद्यालय डहरूआ, मांट व अन्य शिक्षकों ने अभद्रता, गाली-गलौज व परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके अलावा जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। बीएसए सुनील दत्त ने हंगामा करने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी करके तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया था। आरोपित शिक्षकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इधर, बीएसए की ओर से थाना हाईवे में तहरीर भी दिलवाई गई। इसके आधार पर पुलिस ने शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय पीरी मांट व सहायक अध्यापक आलोक उपाध्याय, उच्च प्राथमिक विद्यालय डहरूआ, मांट व अन्य अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इधर, बीएसए ने प्रधानाध्यापक शक्ति सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय, झरौंठा, बलदेव, सहायक अध्यापक विशाल पचौरी, प्राथमिक विद्यालय नगला हरिया, मांट और सहायक अध्यापक विनीत पाराशर प्राथमिक विद्यालय तालिया नीमगांव, मांट को फिर से नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। हाईवे थाना इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
