हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के नगर का एकमात्र पेट्रोल पंप एक बार फिर विवादों के घेरे में है। पेट्रोल की रसीद मांगने पर कर्मचारी द्वारा उपभोक्ता से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता का आरोप है कि धांधली छिपाने की वजह से उसे भुगतान स्लिप नहीं दी गई। गौरांग फिलिंग स्टेशन पर तीन दिन पहले ही घटतौली की करवाई गई। शुक्रवार को एक कर्मचारी द्वारा उपभोक्ता सेअभद्रता का वीडियो सामने आया। उपभोक्ता ओमवीर चौधरी का आरोप है कि उसने पेट्रोल पंप से 180 रुपये का पेट्रोल प्लास्टिक की कट्टी में लिया था। तेल लेने के बाद रसीद मांगी तो कर्मचारी ने कहा कि कट्टी में तेल लेने पर रसीद नहीं मिलेगी। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। उपभोक्ता का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर अब भी उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उपभोक्ता का कहना है कि वह इसकी शिकायत पूर्ति विभाग में करेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
