• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा विकसित कॉलोनी में चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या

ByVijay Singhal

Jul 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में देर शाम चौकीदार की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वह नव विकसित कॉलोनी में चौकीदार का काम करते थे। उसका शव कॉलोनी के गेट पर खून से लथपथ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना जैंत क्षेत्र में चौमुंहा से बढ़ौता जाने वाले रोड पर दिल्ली के बिल्डर महेंद्र सिंह द्वारा मंजिल एवोद के नाम से एक कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस कॉलोनी में बरसाना के गांव नरहा के रहने वाले मोतीलाल चौकीदारी करते थे। मोतीलाल प्रॉपर्टी साइट मंजिल इवोद पर गुरुवार को दूसरी शिफ्ट में चौकीदारी करने आए थे।तीसरी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए जब दूसरा चौकीदार योगेश पहुंचा तो उसने मोतीलाल को खून से लथपथ देखा। मोतीलाल को खून से लथपथ देख योगेश ने बिल्डर महेंद्र को सूचना दी। महेंद्र ने इसकी जानकारी मोतीलाल के परिवार वालों को दी। मृतक के भाई भूरी सिंह ने बताया कि उनकी गांव में चुनावी रंजिश चल रही है संभावना है कि इसी में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह इलाका पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया और साख्य जुटाने के लिए कहा। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मोतीलाल को अस्पताल भेजा गया था जहां उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकद्दमा दर्ज कर जल्द वारदात का खुलासा किया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.