हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला मुख्यालय सहित जनपद भर में बुधवार को दिन भर धूप निकली रही और उमस का माहौल रहा, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। रात करीब 7 बजे अचानक घने बादल छा गए और करीब 9 बजे हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो गई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। बीते दो दिनों से लगातार धूप निकलने और बारिश न होने के कारण मौसम में उमस बढ़ रही थी। इसके चलते लोग रात व दिन में परेशान थे। सुबह हल्के बादल छाए रहे,लेकिन इसके बाद धूप का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान कई बार बादल छाए, लेकिन शाम तक बरसे नहीं। शाम 7 बजे बादल छाने से लगा कि अब बारिश होगी। करीब 9 बजे बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के चलते तीन ट्रेनें निरस्त बारिश के चलते रेल प्रशासन ने उदयपुर और कोलकाता की ओर जाने वाली तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इनमें 105615 उदयपुर- गुवाहाटी, 05616 गुहावाटी-उदयपुर ट्रेन और 12316 उदयपुर- कोलकाता ट्रेन शामिल रही। ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई और टिकट निरस्त करवाने के लिए आरक्षण खिड़की पर आवेदन करते देखे गए ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
