हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में संजय सिंह ने मसानी क्षेत्र स्थित ब्रज कला केंद्र में आयोजित आगरा मंडल के मंडलीय कार्यकर्ता संवाद प्रोग्राम में आगरा, मथुरा, मैनपुरी एवं फिरोजाबाद से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब उत्तर प्रदेश में भी काम और विकास की ही राजनीति होगी और जनता जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों का सफाया करेगी। इस अवसर पर पार्टी की ब्रज प्रान्त अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने आगरा मंडल के सभी जिलों से आये कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और आसमान छूती महंगाई आदि को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकारों पर जमकर निशाना साधा I आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने मथुरा में कहा कि पिछले 75 सालों से उत्तर प्रदेश की राजनीति जाति और धर्म के जंजाल में जकड़ी हुई है, उससे निकालना ये आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। केंद्र एवं प्रदेश में सभी पार्टियां जाति एवं धर्म को लेकर राजनीति कर रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी काम और विकास की राजनीति करती है I दिल्ली और पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को सिर्फ उसके काम और विकास के लिए वोट दिया और जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया I डॉ चौधरी ने कहा कि खाने पीने की चीजों और सब्जियों की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण प्रदेश में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है I इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी के संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है जिसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा I पार्टी के प्रदेश के पूर्व महा सचिव दिनेश पटेल ने संवाद में बोलते हुए कहा कि अब पार्टी का बूथ स्तर तक संगठन तैयार हो रहा है I इस दौरान आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में संगठन विस्तार के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी I कार्यक्रम की व्यवस्थाएं जिलाध्यक्ष भगत सिंह चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने संभाली I
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
