• Sat. Oct 31st, 2026

बच्चों का भविष्य है अनमोल, किताबें हों सस्ती यही है बोल

Byvijay.singhal1233

Apr 13, 2025
Spread the love
मथुरा। बोलो सरकार जवाब दो…महंगी किताबों का हिसाब दो, बच्चों का भविष्य है अनमोल… किताबें हों सस्ती यही है बोल। ऐसे ही तमाम स्लोगन लिखी हुईं तख्तियां हाथों में लेकर कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोला। शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर समाधान की मांग की। इससे पहले कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इस दौरान निजी स्कूल संचालकों व किताब विक्रेताओं पर मनमानी का आरोप लगाया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि स्कूलों में नया सत्र प्रारंभ हो चुका है। इसलिए निजी स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो गए हैं। स्कूल संचालक अपनी बताई हुई दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म मनमाने दामों में खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। ऐसे में कमजोर तबके के अभिभावकों को आर्थिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। राज्य सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान शिव दत्त चतुर्वेदी, कुंवर सिंह निषाद, पुनीत बघेल, अबरार कुरैशी, हरवीर सिंह पुंडीर, प्रदीप सागर, विवेक अग्रवाल, जिलानी कादरी, अप्रतिम सक्सेना, शैलेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.