• Sat. Oct 31st, 2026

डॉक्टरों के लिए एसी, मरीजों को पंखे की हवा तक नसीब नहीं

Byvijay.singhal1233

Apr 13, 2025
Spread the love
मथुरा जनपद में लगातार बढ़ रहे तापमान ने मरीजों की संख्या भी बढ़ा दी है। सरकारी अस्पतालों के वार्डों के अधिकांश बेड फुल हैं, लेकिन मरीजों को गर्मी से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। वार्डों से कूलर गायब हैं तो कहीं पंखें व एसी खराब हैं। महिला अस्पताल के वार्ड से तो कुछ पंखे ही हटा दिए गए। ऐसे में भर्ती मरीजों को गर्मी में दिक्कत हो रही है। मरीज के तीमारदार घर से हाथ का पंखा लाने को मजबूर हैं। जबकि डॉक्टरों के कक्षों में एसी लग रहे हैं। खास बात यह है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिला पुरुष अस्पताल हो या जिला महिला अस्पताल, यहां स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। अस्पताल में गर्मी से बचाव के इंतजाम की शनिवार को पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आई। महिला अस्पताल के वार्ड में कूलर नहीं दिखा। कुछ पंखे गायब मिले तो कुछ बंद थे। जिला अस्पताल के एक वार्ड में एसी लगा था। मरीजों ने बताया कि यह चलता नहीं सिर्फ देखने मात्र का है। मेडिकल वार्ड, सर्जिकल महिला अन्य वार्डों में पंखे बंद थे। तीमारदार घर से हाथ का पंखा लाकर मरीजों की हवा करते दिखाई दिए। सीएमएस डाॅ. मुकुंद बंसल का कहना है कि सभी पंखे चल रहे हैं, अगर कोई दिक्कत है तो व्यवस्था को देख दुरुस्त कराया जाएगा। महिला अस्पताल के नोडल डॉ. सचिन गुप्ता का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है। मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए इंतजाम परखे जाएंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.