• Thu. Nov 26th, 2026

पराली जलाने से अब अपने बड़ों को रोकेंगे बच्चे, किया जागरूक

Byvijay.singhal1233

Oct 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । उत्तर प्रदेश पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा के तत्वावधान में गुरुवार को गांव अलवाई, विकास खंड छाता में यथा स्थान फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत स्कूल विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 160 से अधिक विद्यार्थियों को फसल अवशेष के विषय में जानकारी दी गई, यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय मथुरा के कुलपति प्रो0 एके श्रीवास्तव, निदेशक प्रसार डॉ0 अतुल सक्सेना एवं केंद्र प्रभारी डॉ0 वाई0 के0 शर्मा के दिशा निर्देशन में आयोजित हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ0 रविंद्र कुमार राजपूत द्वारा विद्यार्थियों को पराली नही जलाने एवं उसे खेत में मिलने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया, बताया कि सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, मल्चर चोपर, कटर कम स्प्रेडर, सरफेस सीडर, स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम इत्यादि मशीनों का प्रयोग करके पराली को खेत में मिलते हैं तथा पराली को समय से प्रबंध करके गेहूं की बुवाई समय से की जा सकती है, स्कूल के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता वं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, परली के बारे में निबंध लेखन, निबंध लिखिए, वाद विवाद प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अच्छा उत्साह दिखाया, रैली का आयोजन भी किया गया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.