• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा पुलिस ने डकैती के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jun 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित गांव जचौंदा में कल्याण करोति संस्थान के पास निर्माणाधीन गेट बंद कॉलोनी में डकैती करने वाले दो आरोपियों को एसओजी व पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में दोनों टांग में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जचौंदा में कॉलोनी का निर्माण हो रहा है। तीन जून को सुरक्षा गार्ड बाबूलाल और नेपाल सुरक्षा के लिए रात में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान रात 12 से 1 बजे के बीच कार सवार करीब 12 लोग कॉलोनी में घुस आए और वहां लगे दो ट्रांसफॉर्मरों से तांबे के तार और तेल निकालने का प्रयास करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने इसका विरोध किया तो बाबूलाल के पैर में रॉड से वार कर दिया और नेपाल को भी लहूलुहान कर दिया। इसके बाद सामान चोरी करके ले गए। संबंधित फीडर के जेई ने 12 लोगों के खिलाफ डकैती की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसओजी और हाईवे थाने की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात को दो डकैतों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आगरा के थाना जगदीशपुरा के नगला अलवतिया निवासी धर्मवीर उर्फ देव और फिरोजाबाद के थाना लाइनपार के गुदाऊ निवासी विपिन के रूप में हुई है। इनके पास से अर्टिगा कार, 55 हजार रुपये समेत अन्य विद्युत उपकरण बरामद किए हैं। सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डकैती में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्दी ही शेष आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.