• Thu. Nov 26th, 2026

सोने की ईंट के नाम पर की 25 लाख की ठगी, पुलिस ने बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सोने की ईंट के बदले नकली सोने की ईंट को देकर 25 लाख रुपये ठगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जबकि इनके तीन साथी भागने में सफल हुए हैं। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने कब्जे से 25 लाख रुपये और अवैध असलहा बरामद किया है।
एसओजी टीम ने मुठभेड़ में बदमाश अली शेर उर्फ अल्ली समेत 3 को किया गिरफ्तार

एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि पैगांव रोड पर सेवलगढ मोड के पास से बुधवार को राजवीर सिंह पुत्र स्व. टेकचन्द निवासी मुन्डका थाना नागलोई जिला बाहरी जिला दिल्ली के साथ धोखाधडी से ठगी कर सोने की ईट के बदले नकली सोने की ईट को देकर 25 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटना की जांच के बाद शातिर ठगों को पकड़ने के लिये जाल बिछा दिया। छाता पुलिस, स्वाट और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में बदमाश अली शेर उर्फ अल्ली पुत्र हुसैन खान निवासी हाथिया थाना बरसाना को गोली लगने के बाद घायल कर गिरफ्तार किया है, जबकि जुगेन्द्र उर्फ जग्गू पुत्र शेरपाल निवासी विशम्भरा थाना शेरगढ, धर्मेन्द्र पुत्र राजेश निवासी कठमालिया थोक कस्बा छाता को भी गिरफ्तार किया है। इनके अन्य तीन साथी शकील पुत्र रज्जाक निवासी हाथिया थाना बरसाना, गिर्राज पुत्र बाली निवासी विशम्भरा थाना शेरगढ, सलीम जफर पुत्र इस्माइल उर्फ बिल्ला निवासी हाथिया थाना बरसाना अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। एसपी देहात ने बताया कि जुगेन्द्र उर्फ जग्गू, धर्मेन्द्र, अलीशेर उर्फ अल्ली ,शकील ,गिर्राज, .सलीम जफर व 1 महिला अभियुक्ता द्वारा षड़यन्त्र के तहत लोगों को बहला फुसलाकर नकली पीली धातु की ईंट को असली सोने की ईंट बनाकर लोगों से ठगी करते थे। अभियुक्त जुगेन्द्र की जान पहचान अभियुक्ता से थी। सभी अभियुक्तगण द्वारा योजना बनाकर महिला अभियुक्ता के मकान मालिक राजवीर को बहला फुसलाकर नकली सोने की ईंट की 25 लाख रुपये में खरीदने को तैयार कर लिया और बीती तीन अक्टूबर को वादी राजवीर सिंह को बरसाना चौराहा पर बुलाकर 25 लाख रुपये ठग लिये थे जिसे पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.