• Wed. Jul 8th, 2026

लाडलीजी मंदिर में दिखी अव्यवस्था, भीड़ के दबाव में चार महिलाएं हुईं बेहोश, खचाखच भरा मंदिर परिसर

ByVijay Singhal

Dec 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को श्रद्धालुओं का ऐसा हुजूम उमड़ा जिसमें लाडली जी मंदिर पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी फेल नजर आई। भीड़ के दबाब में कई महिला श्रद्धालुओं का दम भी घुटा। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ब्रज में नया साल मनाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार से ही उमड़ने लगी। बरसाना में एक ओर सुबह से जाम था तो वहीं लाडली जी मंदिर पर भीड़ का आलम इस कदर था कि सीढ़ियों से लेकर मंदिर परिसर भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। रविवार शाम करीब छह बजे लाडली जी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था फेल नजर आई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा मंदिर के पीछे भीड़ को रोका गया। जिसके चलते दिल्ली की महिला श्रद्धालु सुमन का दम घुटा तो वो कुआं के पास बैठ गई। वहीं हिसार कि सोनल का भी भीड़ में दम घुटने लगा तो वो भी कुआं के पास आकर बैठ गई। लाडली जी मंदिर में व्यवस्थाओं की बात करे तो एक एसआई सहित दो कांस्टेबल तैनात है। वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा सिर्फ छह सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। स्थानीय निवासी भगत सिंह ने बताया कि जब प्रशासन को मालूम है कि नवबर्ष के चलते मंदिर पर भीड़ बढ़ेगी तो उन्हें इसके लिए कोई प्लान तैयार करना चाहिए। शुभम एडवोकेट ने बताया कि अगर समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो लाडली जी मंदिर पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.