• Thu. Nov 26th, 2026

महावन में चकरोड के पेड़ काटे, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त

Byvijay.singhal1233

May 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र में हरे पेड़ों का अवैध कटान जारी है। वन विभाग से बिना अनुमति लिए पेड़ों को काटने की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम को दी। एसडीएम के आदेश पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक जेसीबी एवं एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त किया है। गांव पंचायत नूरपुर से गांव पूजा तक चकरोड जा रहा है। प्रधान धर्मवीर सिंह उर्फ गिल्ली द्वारा थाना दिवस में शिकायत करने पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चकरोड की पैमाइश कराई। चकरोड के इधर-उधर हरे पेड़ खड़े थे। राजस्व टीम ने रास्ते में खड़े पेड़ों को वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद काटकर चकरोड पर मिट्टी डलवाने की बात कही। मंगलवार को ठेकेदार ने जेसीबी एवं आरा मशीन द्वारा चकरोड पर खड़े लगभग दो दर्जन पेड़ उखाड़ कर ट्रैक्टर-ट्राॅली में भर लिए। कटे पड़े पेड़ों का फोटो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसडीएम आदेश कुमार को दी। उनके आदेश पर पहुंची थाना महावन पुलिस ने एक जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्राॅली को बरामद किया है। एसडीएम आदेश कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के पेड़ काटने की जानकारी मिली है, वन विभाग को अवगत कराया गया है। वन विभाग के एसडीएफओ मनीष कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.