हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले जो-जो और जॉनी वृंदावन में चोरी हो गए। एक ई-रिक्शा चालक उन्हें लेकर भाग गया। कलाकार अब उनकी तलाश में भटक रहे हैं। कलाकार ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील की और कहा कि वह दोनों उनकी जान हैं, जो कोई भी उन्हें ले गया है, कृपया वापस कर दे। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की है। पुलिस अब ई-रिक्शा चालक की तलाश कर रही है। जयपुर निवासी कलाकार राहुल मिश्रा अपने साथियों के साथ वृंदावन में परिक्रमा लगाए आए थे। परिक्रमा के बाद वे प्रेम मंदिर के निकट स्थित सुखधाम गेस्ट हाउस में कमरा देखने पहुंचे। इस दौरान उनका सामान ई-रिक्शा में रखा हुआ था। वह आश्रम के अंदर बात करने के लिए गए, लौटकर आए तो ई रिक्शा चालक वहां से उनका पूरा सामान लेकर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए बैग में उनके दो प्रमुख शो-पात्र जोजो और जॉनी भी थे, जिनके साथ वह देश के विभिन्न राज्यों में मंचीय प्रस्तुतियां दे चुके हैं। संत प्रेमानंद महाराज को इन्हीं जो-जो और जॉनी ने हंसाया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुई थी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस को मामले में निर्देश दिए गए हैं कि वह कलाकार के शो पात्रों का तलाशने में मदद करें। सीसीटीवी कैमरे और फुटेज से चालक की तलाश कराई जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
