• Sun. May 17th, 2026

प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस से भरी पिकअप पकड़ी

ByVijay Singhal

Feb 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को गो रक्षा दल की टीम ने सुखदेवपुर में बिक्री के लिए ले जाए जा रहे मांस से भरी पिकअप पकड़ ली। इसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर बुला ली। गो रक्षा दल भारत और बजरंग दल के चंद्रशेखर ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि सुखदेवपुर में मांस से भरी पिकअप खड़ी है। सूचना पर वह अपने साथी कृष्णा चौधरी, ललित शर्मा, माहिर प्रकाश राजपूत, अभिषेक चतुर्वेदी, विष्णु चौहान, गोविंदा के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पिकअप के अंदर से खून बह रहा था। उन्होंने मौके से चालक को भी पकड़ लिया। गो रक्षा दल के कार्यकर्ता चालक और पिकअप को लेकर कोतवाली पहुंच गए। यहां चंद्रशेखर ने कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि गाड़ी ज्योति नगर में खड़ी थी। ज्योति नगर में मांस बिक्री प्रतिबंधित नहीं है। चालक ने उन्हें मांस से संबंधित कागजात भी दिखाए। इनकी जांच के लिए उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जब मांस बिक्री का लाइसेंस चेक किया तो वह सस्पेंड निकला। इस आरोप में मीट कारोबारी चांद मोहम्मद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बरामद मांस को सैंपल के लिए भेज दिया। इसके साथ ही बचे हुए मांस को नष्ट करा दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.