• Wed. Jul 15th, 2026

वृंदावन के बैंक खाते से देश भर में 22.50 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Jul 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साइबर मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जैंत पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया है। वृंदावन क्षेत्र स्थित एक बैंक खाते का उपयोग कर देश के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपए की ठगी करने वाले खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस संदिग्ध खाते के खिलाफ अलग-अलग राज्यों से 10 शिकायतें दर्ज हुई हैं। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में स्थानीय पुलिस टीमें एनसीआरपी के समन्वय पोर्टल के माध्यम से खातों में रुपये डलवाकर साइबर ठगी करने वालों की जांच कर रही है। थाना ​जैंत में तैनात उपनिरीक्षक अंकुश चौधरी ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत राष्ट्रीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल से जानकारी मिली कि वृंदावन स्थित स्टेट बैंक में खाता धारक राम दुलारे निवासी मंजरी बिल्डिंग, गोलोक धाम सोसाइटी, बुर्जा रोड, वृंदावन थाना जैंत के बैंक खाते में अलग-अलग राज्यों से साइबर ठगी की करीब 22 लाख 50 हजार रुपये की ऑनलाइन रकम आयी है। पुलिस ने समन्वय पोर्टल के माध्यम से खाते का विवरण खंगाला तो पता चला कि खाते में आयी रकम के खिलाफ पश्चिम बंगाल से तीन, पंजाब से एक, महाराष्ट्र से दो, ओडिशा से एक, तेलंगाना से दो और कर्नाटक से एक शिकायत साइबर ठगी की मिली। खाते में अलग-अलग राज्यों से चार बार में करीब 22 लाख 50 हजार रुपए का संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया गया है। प्रथम दृष्टया साइबर अपराध की घटनाओं में खाताधारक राम दुलारे पाल की संलिप्तता पाई गई है। उपनिरीक्षक अंकुश चौधरी की तहरीर पर जैंत पुलिस ने आरोपी खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.