हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन, के छटीकरा रोड स्थित राधाकृष्ण आश्रम में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ 54वां श्रीविद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ विधिवत संपन्न हुआ। महायज्ञ में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का उद्घोष करते हुए कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में साढ़े पांच सौ साल की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बना, उसी प्रकार अब मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्ष के नेता भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, राम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। आज वही लोग भगवान राम के हितैषी बनने का स्वांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मद्रास हाईकोर्ट के गौ संबंधित निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सनातन विरोधी कार्य किया है।इस अवसर पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, पीसीएफ के निदेशक अनुराग पांडे, शांति शरण गौतम, आनंद पांडे, शिवपाल यादव, शेषनाथ तिवारी, मुकेश पांडे, पप्पू यादव, निखिल पांडे, संदीप पांडे, आदित्य चौबे, देवांश शुक्ला, नरोत्तम सिंह बागी, सत्येंद्र सिंह बिसैन, राजेंद्र सोनकर आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
