• Thu. Nov 26th, 2026

महिला की गला घोंटकर हत्या के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग की संत कॉलोनी के गौरी गोपाल आश्रम के पास झोपड़ी में मृत मिली महिला की गला घोंटकर हत्या के मामले में पति ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शक के आधार पर ही पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गौरी गोपाल आश्रम में मजदूरी करने मैनपुरी के एक गांव से एक युवक पत्नी संग आकर यहां खाली प्लॉट में बनी झोपड़ी में रह रहा था। 12 जुलाई को कार्य करके दोपहर 1.30 बजे लौटा तो बिस्तर पर मृत पड़ी पत्नी को देखकर दंग रह गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो फोरेंसिक टीम ने तथ्य भी जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह तो साफ हो गया कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। यही नहीं महिला के संग दुष्कर्म की आंशका के चलते स्लाइड भी बनवाई गई थी। बांकेबिहारी चौकी पुलिस ने बताया कि पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर फिलहाल पति से पूछताछ की जा रही है। बताया कि युवक ने मृतक महिला से 2011 में प्रेम विवाह किया था। मृतक के भाई के संग पति ड्राइवर था। मृतक महिला के मायके वाले किसी तरह का वास्ता न होने से इन्कार कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.