• Wed. Jul 1st, 2026

नगर निगम ने 3 किसानों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, काली सूची में डाले

ByVijay Singhal

May 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना पार क्षेत्र स्थित नगला कोल्हू में बकाया वसूलने गई नगर निगम की टीम से अभद्रता करने वाले तीन किसानों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उधर, नगर निगम ने भी तीनों किसानों को नगर आयुक्त के निर्देश पर काली सूची में डाल दिया है। यमुना पार थाना क्षेत्र के गांव नगला कोल्हू में स्थित सीवेज फार्म पर खेती करने वाले करीब तीन दर्जन किसानों से नगर निगम की टीम 50 लाख बकाया वसूलने के लिए गई थी। इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने टीम से अभद्रता कर धमकी दी। इस मामले में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम की तहरीर पर पुलिस ने रोविन सैनी, नवीन सैनी एवं उत्तम सैनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौतम ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर तीनों किसानों को ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है, जिससे वह कभी भी नगर निगम की बोली में भाग नहीं ले सकेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.