• Sat. Jun 27th, 2026

एनओसी प्रक्रिया आसान हो तो सुरक्षित रहेगा कारोबार

ByVijay Singhal

Jun 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच स्थानीय होटल और गेस्ट हाउस संचालकों का दर्द भी छलक कर सामने आया है। कारोबारियों ने नियमों के सरलीकरण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। संचालकों ने अपनी व्यावहारिक समस्याओं को भी बताया। होटल संचालकों का कहना है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन एनओसी मिलने की प्रक्रिया इतनी जटिल और कछुआ गति से चलती है कि महीनों तक विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं। एक विभाग दूसरे विभाग पर बात टाल देता है और फाइलें सरकारी बाबुओं की मेजों पर धूल फांकती रहती हैं। अगर भवन निर्माण के समय ही विकास प्राधिकरण और संबंधित विभाग मानकों की स्पष्ट जानकारी देकर समय-समय पर निरीक्षण करें तो बाद में नियमों के उल्लंघन की नौबत ही नहीं आएगी। व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या सिंगल विंडो सिस्टम ही निदान है। फायर, विद्युत, एमवीडीए और अन्य विभागों की एनओसी के लिए एक ही डिजिटल पोर्टल या कार्यालय हो। आवेदन मिलने के बाद एक निश्चित समय सीमा के भीतर एनओसी दी जाए या फिर जो भी आपत्ति हो उसे स्पष्ट किया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.