हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव ब्लॉक में बड़ी संख्या में अवैध व अपंजीकृत कोचिंग सेंटर व दर्जनों अवैध रूप से लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं, सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं, विद्यार्थियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। डॉ. अखिलेश यादव ने बताया, जिन कोचिंग संस्थानों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे तत्काल पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध कोचिंग अधिनियम कोचिंग सेंटर रेगुलेशन के तहत कार्रवाई होगी। किसी भी कोचिंग संस्थान का संचालन बेसमेंट में नहीं होगा। छात्रों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशील स्थिति अनिवार्य होगा। अग्निशमन उपकरणों की वैधता समाप्त हो गई है, नवीनीकरण या रिफिलिंग कराए, भवनों में खुले, जले, क्षतिग्रस्त बिजली के तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। डॉ. यादव ने कहा, निरीक्षण के दौरान किसी भी संस्थान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या नियमों का उल्लंघन पाया तो संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
