• Wed. May 6th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में बुलंदशहर की महिला बेहोश

ByVijay Singhal

Aug 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार रात एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। श्रद्धालु को भीड़ से निकालकर उपचार को ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर वह अपने परिजनों के साथ वापस घर लौट गईं। बांकेबिहारी चौकी मार्ग से लेकर विद्या पीठ चौराहा तक सोमवार को शाम की पाली में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही। इस भीड़ के दबाव और उमस भरी गर्मी के कारण बांकेबिहारी मंदिर के अंदर बुलंदशहर की महिला गीता (42) गीता पत्नी सुरेश की तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ आए परिजन तत्काल उन्हें मंदिर में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास ले गए। यहां इनको ओआरएस के घोल, इंजेक्शन व दवाएं दी गईं। इसके बाद इनकी तबीयत में सुधार हुआ। बाद में उन्हें परिजनों के साथ रवाना कर दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.