• Wed. Apr 29th, 2026

ब्रज की प्रतिभा को निखारेगी तेरी अदाओं ने मारा सनम फिल्म

ByVijay Singhal

Apr 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज के कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए तेरी अदाओं ने मारा सनम फिल्म की शूटिंग ब्रज के तीर्थ स्थलों पर होगी। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार जैंत की रहने वाली युवती को मिला है, जबकि अन्य छह कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। राभ्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर बनने वाली फीचर फिल्म के निर्देशक राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि भक्ति और प्रेम रस से भरपूर, फिल्म अमीरी और गरीबी के बीच की खाई को पाटने का संदेश देने के लिए बनाई जा रही है। ब्रज के तीर्थ स्थलों की महत्ता दर्शाने के लिए पूरी फिल्म की शूटिंग ब्रज में ही होगी। 21 अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। मथुरा, सौंख, प्रेम मंदिर, चंद्रोदय मंदिर, बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य स्थानों को शूटिंग के लिए चुना है। फिल्म में जैंत की रहने वाली रीना गौतम मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। इसके अलावा प्रयागराज के राकेश कुमार अभिनेता का किरदार निभाएंगे। ब्रज के आधा दर्जन कलाकारों को फिल्म में अभिनय के लिए चयनित किया है। फिल्म निर्माता प्रीतम सिंह, राज कुमार नायक, सरोज बरोड़, अन्नू पूनिया आदि अभिनय करेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म के गीत गिरीश भार्गव ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष कुमार कनवारी हैं। गीतों को आवाज रघुवीर सिंह राठौड़ और पूजा नायक ने दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.