• Wed. Apr 29th, 2026

संविदाकर्मी होर्डिंग हटाते समय करंट लवण जे विद्युत पोल से नीचे गिरे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

ByVijay Singhal

Apr 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में रिफाइनरी साइड बी स्थित विद्युत पोल पर काम कर रहे संविदाकर्मी की होर्डिंग हटाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजन ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर बिना सुरक्षा उपकरणों के ही कर्मचारी को पोल पर चढ़ाने का आरोप लगाया है। फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन निवासी गौरव ने बताया कि उनके पिता राजकुमार (51) विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी बरारी फीडर पर थी। शुक्रवार रात रिफाइनरी साइड-बी के साथी लाइनमैन कैलाश और आजाद उन्हें अपनी साइड पर ले गए। यहां उन्हें 11 हजार केवी की विद्युत लाइन में हुए फॉल्ट को सही कराने के लिए रात 11.20 बजे पोल पर चढ़ा दिया। दोनों लाइनमैन ने उन्हें बताया कि शटडाउन ले लिया है। वह जैसे ही पोल पर चढ़े और काम शुरू किया 11 हजार केवी के ऊपर जा रही 33 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह जमीन पर गिरे और उनकी मौत हो गई। एसडीओ फरह देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह जेई सत्यवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। साइड बी की 11 केवी लाइन में फाॅल्ट हुआ था। लाइनमैन आजाद ने शटडाउन लिया। एक पोल पर आजाद काम कर रहा था दूसरे पोल पर राजकुमार। राजकुमार जिस पोल पर चढ़े थे उस पर एक होर्डिंग लगा था। होर्डिंग हटाने के लिए वह पोल के अधिक ऊपर चढ़ गए और 33 केवी लाइन की चपेट में आने से करंट लग गया। 11 और 33 केवी लाइन के बीच में ढाई मीटर का अंतर है। कर्मचारी के परिजन को सहायता राशि देने की कागजी कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.