हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में विद्युत निगम के निजीकरण से पहले ही कर्मियों की छंटनी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत सहयोगी संविदाकर्मियों से हुई है। कोसी एवं गोवर्धन डिवीजन में 62 सहयोगी संविदाकर्मी हटाए गए हैं। अब उपकेंद्र में केवल रात की ड्यूटी पर एसएसओ संग सहयोगी रहेगा।
बिजली उपकेंद्रों पर ऑपरेटर एसएसओ नियुक्त हैं। आठ घंटे की शिफ्ट में इनकी ड्यूटी लगती है। इस तरह से 24 घंटे में तीन एसएसओ काम करते हैं। इनकी मदद के लिए प्रति एसएसओ एक सहयोगी संविदाकर्मी की तैनाती थी। कोसी डिवीजन में कुल 17 उपकेंद्र हैं। प्रति उपकेंद्र पर तीन कर्मी के हिसाब से कुल 51 सहयोगी संविदाकर्मी तैनात थे। ये कंट्रोल रूम संचालन में एसएसओ का सहयोग करते थे। मगर अब इनकी छंटनी की गई है। तय किया गया है कि उपकेंद्र में दिन की ड्यूटी पर एसएसओ को कोई सहयोगी संविदाकर्मी नहीं मिलेगा। अब केवल रात की ड्यूटी (रात 10 से सुबह 6 बजे) में ही उपकेंद्र पर एक सहयोगी संविदाकर्मी रहेगा। अधीक्षण अभियंता के आदेश के बाद कोसी से 34 एवं गोवर्धन डिवीजन से 28 सहयोगी संविदा कर्मियों को हटा दिया गया है। दिनेश यादुवेंद्र, अधिशासी अभियंता, कोसीकलां डिवीजन ने कहा, निगम के उच्चाधिकारियों की ओर से उपकेंद्र पर केवल रात की पाली में एसएसओ की मदद के लिए एक सहयोगी संविदाकर्मी रखने के निर्देश हैं। इसी के अनुसार अनुमोदन किया गया है। कुल 17 सहयोगी संविदा कर्मी तैनात होंगे। पहले प्रति उपकेंद्र तीन सहयोगी संविदा कर्मी तैनात थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
