• Fri. Nov 27th, 2026

यमुना प्रदूषण दूर कराने में हेमामलिनी के असहयोग से खफा ब्रजवासी मोदी को भेजे जा रहे है दस हजार पत्र

Byvijay.singhal1233

Mar 8, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। यमुनाजल शुद्धिकरण संघर्ष समिति मथुरा द्वारा विगत तीन सप्ताह से लगातार यमुना जल अविरल निर्मल के लिए आंदोलन का क्रम जारी है। पं.यज्ञदत्त शास्त्री ने बताया कि समिति के द्वारा प्रथम चरण में केवल मथुरा जनपद की जनता से व्यतिगत पत्र भरवाकर प्रधानमंत्री को भेजे जा रहे हैं जिसके अंतर्गत लगभग दो हजार तीन सौ पत्र प्रधानमंत्री मुख्य कार्यालय दिल्ली भेजे जा चुके हैं। प्रथम चरण में करीब दस हजार पत्र भेजने का लक्ष्य है जो कि इस महीने में पूरा कर लिया जाएगा। अलग-अलग धार्मिक संगठन और सामाजिक संगठन के लोगों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है । जिसके अंतर्गत गोपाल वैष्णवपीठाधीश्वर पुरूषोत्तमलाल महाराज एवम पद्मश्री संत रमेश बाबा ने भी इस मुहिम को अपना समर्थन दिया इसके पश्चात यह मुहिम अनवरत जारी रहेगी। इसमें लोग स्वेच्छा से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। द्वितीय चरण में करीब दस हजार पत्र भेजने का है जो अगले माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। वर्तमान सांसद द्वारा पिछले दस वर्ष में यमुनाजल के लिए कई वादे किए गए लेकिन कोई भी काम धरातल पर नहीं हुआ है इस वजह से भी व्रजवासी वर्तमान सांसद से नाराज हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.