• Sat. Apr 18th, 2026

मथुरा के शहर में कम वजन की ज्वेलरी और वाहनों की बिक्री में बूम

ByVijay Singhal

Apr 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अक्षय तृतीया और शादियों के सीजन ने बाजार में नई जान फूंक दी है। सराफा बाजार और ऑटोमोबाइल सेक्टर दोनों ही जगह खरीदारी का ट्रेंड हावी है। जहां सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच ग्राहकों ने एंटीक और टर्किश ज्वेलरी के जरिए बजट को साधा है वहीं शुभ मुहूर्त पर नई गाड़ी घर लाने की चाहत ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर लंबी वेटिंग लिस्ट लगा दी है। अक्षय तृतीया पर केवल सोना-चांदी ही नहीं बल्कि वाहनों की खरीदारी को भी बेहद शुभ माना जाता है। जिले के विभिन्न ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों की आवाजाही देखी जा रही है। वहीं बाजार में एंटीक ज्वेलरी और टर्किश नक्काशी वाले गहनों की मांग बढ़ी है। इन गहनों की खासियत है कि कम वजन के सोने में भी इनका फैलाव अधिक दिखता है, जिससे ये पहनने पर काफी भारी और कीमती नजर आते हैं। मथुरा के चौक बाजार, धौली प्याऊ और होली गेट स्थित शोरूम में विशेष रूप से टर्किश तकनीक से बनी चेन, कंगन और हार सजाए गए हैं। टर्किश ज्वेलरी में लेजर कटिंग और खोखली बनावट का इस्तेमाल होता है, जिससे 10-15 ग्राम का सेट भी 25 ग्राम जैसा लुक देता है। डार्क पॉलिश और बारीक काम की वजह से ये गहने पुराने शाही परिवारों की याद दिलाते हैं, जो युवाओं और मध्यम वर्ग की पहली पसंद बने हुए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.