हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। एक दशक से अधर में लटकी जिले की बड़ी सड़क परियोजना का इंतजार अब खत्म हो गया। कोसीकलां से गोवर्धन, सौंख, मथुरा होकर राया कट तक करीब 86 किमी रोड के फोरलेन निर्माण की परियोजना नवंबर 2016 में स्वीकृत हुई थी। इसके लिए तब कुल 498 करोड़ रुपये स्वीकृत और 24 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए थे। वर्षों तक सड़क निर्माण में बाधक 9127 पेड़ कटान की अनुमति नहीं मिल सकी। इससे अब तक कार्य अटका रहा। इसकी रिवाइज स्टीमेट में विभाग ने सड़क और डिवाइडर की चौड़ाई घटा दी। इसमें बाधक पेड़ों की संख्या घटकर 2777 रह गई। इसे सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में अनुमति दे दी। इसकी औपचारिकताएं पूर्ण कर अब विभाग ने सोमवार को गोवर्धन-सौंख रोड स्थित प्लांट पर इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया है। यहां अभियंताओं और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने हवन-पूजन कर विधि-विधान से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। एई मनोज सेंगर ने बताया कि कोसी-सौंख-मथुरा रोड के फोरलेन निर्माण का कार्य हवन पूजन कर किया गया है। इस दौरान एक्सईएन गुलवीर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर एपी सिंह, जेईटी अमित यादव आदि मौजूद रहे।
7455095736
मथुरा-कोसीकलां-सौंख फोरलेन लेगा आकार, 10 वर्ष में अड़चनें पार
