हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा वेस्ट द्वारा स्थापना दिवस पर मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित कर उनकी सेवाओं को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण कालरा, भूपेंद्र अग्रवाल, विजय शोरावाला, दुष्यंत अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, जगदीश चावला और संजय अग्रवाल ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीरज गर्ग, मनोज शर्मा, संजीव जैन और बृजेश सिंघल ने पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया। राजेश मित्तल ने पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल की सराहना की। मस्ती की पाठशाला में जायंट्स वेस्ट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत व इतिहास से जुड़े प्रश्नों के जरिए कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बनाया। अर्चना अग्रवाल ने प्रधानाचार्य और भावना अरोड़ा ने निरीक्षक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. राजीव अग्रवाल, पंकज मित्तल, दीपक अरोड़ा, आशा अग्रवाल, ज्योति चौधरी, अमित गर्ग, ऋचा अग्रवाल, कमल अरोड़ा, रमनलाल गुप्ता, शैली भाटिया, रानी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
