• Thu. Nov 26th, 2026

भाजपा को मिले 17 नए मंडल अध्यक्ष

Byvijay.singhal1233

Jan 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा के चल रहे संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। मंगलवार को तीन विधानसभा क्षेत्र में जिला इकाई के 17 मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं, बलदेव के अकोस मंडल अध्यक्ष के नाम पर अभी भी असमंजस बरकरार है। पार्टी ने जातिगत फैक्टर का ध्यान रखा है, लेकिन महिलाओं को जगह नहीं मिली। ऐसे में जिलाध्यक्ष पद की रेस में शामिल प्रत्याशी समीकरण लगाने में जुट गए हैं। जिला इकाई के चुनाव अधिकारी बिजेंद्र सिंह नागर ने बताया कि मंगलवार देर रात मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है। इसमें विधानसभा छाता के मंडल शहीद हेमराज के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, जिला प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी, चौमुहां मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल सिसौदिया, छाता मंडल अध्यक्ष सूरजपाल-जिला प्रतिनिधि महेश को बनाया गया है। कोसी मंडल के अध्यक्ष अजय गोयनका-जिला प्रतिनिधि सतवीर सांगवान, नंदगांव मंडल अध्यक्ष शिवकांत चौधरी-जिला प्रतिनिधि रासबिहारी गोस्वामी व मांट विधानसभा के मांट मंडल अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा-जिला प्रतिनिधि रामू चौधरी, शेरगढ़ मंडल अध्यक्ष गजेंद्र उर्फ रिंकू, नौहझील मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह-जिला प्रतिनिधि मनीष जिंदल, बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार-जिला प्रतिनिधि गीता देवी को मनोनीत किया गया है। सुरीर मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर-जिला प्रतिनिधि प्रशांत, सोनई मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी-जिला प्रतिनिधि शिवराम शर्मा, बलदेव विधानसभा के अनौड़ा मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश सोलंकी-जिला प्रतिनिधि राजू सारस्वत, राया मंडल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय-जिला प्रतिनिधि राकेश बंसल, महावन मंडल अध्यक्ष भूरी सिंह-जिला प्रतिनिधि सुनीत दीक्षित, दीनदयाल धाम मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर-जिला प्रतिनिधि लालजी कुशवाह को बनाया गया है। वहीं बलदेव मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल-जिला प्रतिनिधि-देवेंद्र परिहार, ओल मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार ओझा-जिला प्रतिनिधि-पवन मुदगल को मनोनीत किए गए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.