• Thu. Nov 26th, 2026

एंटी नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ तस्कर गिरफ्तार; 75 किलो गांजा बरामद

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स आगरा जोन व पुलिस टीम बड़ी कार्रवाई की है। टीमों की संयुक्त कार्रवाई में आठ गांजा तस्कर पकड़े गए हैं। इनके पास से 75 किलो 370 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।थाना निरीक्षक जमुनापार छोटे लाल ने बताया कि गांव नगला पोला के समीप बने बिजली घर के पास से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर विक्रम सिंह निवासी दशरथ कुंज शहीद पार्क, थाना शाहगंज आगरा मूल निवासी नगला सर्वजीत दिगरौता थाना कागारौल जनपद आगरा , सागर निवासी ग्राम भूढ़री थाना राया मथुरा, सोनवीर निवासी नगला उदय सिंह थाना बलदेव मथुरा ,पवन कुमार निवासी बलदेव, वीरेन्द्र निवासी ग्राम जैत थाना जैत को पकड़ा गया। इनके पास से 72.02 किलो ग्राम गांजा, कार व बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी उडीसा से गांजा की तस्करी कर मथुरा में बेचते थे। वहीं थाना प्रभारी गोविंद नगर की टीम ने शब्बीर निवासी गली अहेरियान डीग गेट, कल्लू निवासी नई बस्ती, चांद निवासी बद्रीनगर आजाद मार्केट के पीछे थाना गोविंदनगर को हरिकुंज तिराहे के पास से पकड़ा गया। इनके पास से तीन किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.